JMM धनबाद जिला के पदाधिकारियों की हुई मीटिंग, संगठन की मजबूती पर…

बैठक में शामिल सभी सदस्यों के साथ धनबाद जिला में संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए जिला समिति की ओर से क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों का आकलन किया गया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा ( JMM) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय (Vinod Kumar Pandey) ने गुरुवार को धनबाद जिला समिति के सभी पदाधिकारियों के साथ हरमू स्थित पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में बैठक की।

बैठक में शामिल सभी सदस्यों के साथ धनबाद जिला में संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए जिला समिति की ओर से क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों का आकलन किया गया।

योजनाओ क लाभ आम लोगों को पहुंचाने का निर्देश

बैठक में शामिल सदस्यों की ओर से दिए गए सुझावों पर चर्चा के बाद केन्द्रीय महासचिव ने पदाधिकारियों को कई जरूरी दिशा निर्देश दिए।

साथ ही सभी उपस्थित पदाधिकारी तथा सदस्यों को झारखंड सरकार की ओर से जनहित में लाए गए योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओ को लाभ आम लोगों को पहुंचाने का निर्देश दिया।

Share This Article