मुहर्रम का पर्व 27 जून को मनाया जायेगा, प्रशासन ने जारी किया रुट मैप

रांची में मुहर्रम जुलूस के चलते शनिवार को कई मार्गों पर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने रूट मैप जारी कर ट्रैफिक व्यवस्था और डायवर्जन की विस्तृत जानकारी दी है।

3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : इस वर्ष मुहर्रम का पर्व शनिवार को मनाया जाऐगा। इस मौके पर शहर के विभिन्न स्थानों से जुलूस निकाला जाएगा। प्रशासन की ओर से इसे लेकर रुट मैप जारी किया गया है। मुहर्रम के दिन निजी और यात्री वाहनों का परिचालन विभिन्न मार्गों में पूर्वाहन 11:00 बजे से जुलूस समाप्ति तक इस प्रकार होगा-

1. किशोरी यादव चौक से अपर बाजार महाबीर मंदिर चौक होकर शहीद चौक के तरफ सामान्य वाहनों का परिचालन बन्द रहेगा।
2. शहीद चौक से अपर बाजार महाबीर मंदिर चौक के तरफ सामान्य वाहनों का परिचालन बन्द रहेगा।
3. सुभाष चौक से अपर बाजार, महाबीर मंदिर के तरफ सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
4. कचहरी चौक से शहीद चौक अल्बर्ट एक्का चौक आने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
5. चडरी तलाब से अल्बर्ट एक्का चौक के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
6. प्लाजा चौक से अल्बर्ट एक्का चौक आने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
7. पुरुलिया रोड से सर्जना चौक आने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
8. एस०एन० गागुंली रोड/विष्णु गली/बुद्यिया गली एवं राधेश्याम गली से मेन रोड आने वाली सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
9. सुजाता चौक से मेन रोड़ के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
10. उल हाउस के पास से मेन रोड के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
11. कर्बला चौक से रतन पी०पी० चौक आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
12. कडरू से रेडिसन ब्लू होटल होकर मेन रोड आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
13. कमाण्डेन्ट आवास मोड़ से राजेन्द्र चौक आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
14. मेकॉन चौक से राजेन्द्र चौक आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
15. तुलसी चौक से अम्बेदकर चौक आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
शहर के अन्य मार्गों में भी मुहर्रम जुलूस के अवसर पर यातायात व्यवस्था को देखते हुए आवश्यकतानुसार डायर्वट किया जा सकता है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।