रांची में BMW के शोरूम को नगर निगम ने किया सील

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची नगर निगम की ओर से इन दिनों शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है। इसके अलावा अवैध निर्माण के खिलाफ भी निगम का अभियान जारी है।

इसी क्रम में शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने अभियान चलाते हुए डिबडीह पुल से डीपीएस स्कूल जाने वाली सड़क स्थित बीएमडब्ल्यू शोरूम को सील कर दिया है।

जानकारी के अनुसार नगर आयुक्त की कोर्ट में सुनवाई के बाद यह कार्रवाई की गई है। निगम की जांच के दौरान बीएमडब्ल्यू शोरूम (सरनम कॉम्प्लेक्स) के संचालक टीम को स्वीकृत नक्शा नहीं दिखा पाए थे।

इसके बाद नगर निगम ने यूसी केस दर्ज करते हुए नोटिस भेजा था। इसी के तहत कार्रवाई की गयी है।

Share This Article