झारखंड में कोरोना से 3291 मरीज हुए स्वस्थ, मिले 1394 पॉजिटिव मरीज़

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना से लड़ रहे लोगों के लिये राहत की खबर है। यहां कोरोना काबू में आ गया है। नए मरीजों के मिलने पर ब्रेक लगने लगा है। कोरोना के 3291मरीज स्वस्थ हुए है।

मंगलवार को अबतक कोरोना के 1394 नए केस मिले हैं। जबकि राज्य में कोरोना से 33 मरीज की मौत हुई है।

मृतकों में रांची से 11, बोकारो से चार,देवघर से एक, धनबाद से दो, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से पांच, गढ़वा से खूंटी से दो, गोड्डा से दो, कोडरमा से एक, पलामू से एक, रामगढ़ से एक, सिमडेगा से एक और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा )से एक मरीज शामिल है।

किस जिले से कितने केस मिले

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 199, बोकारो से 58, चतरा से 29, देवघर से 65, धनबाद से 103, दुमका से 22, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 258, गढ़वा से 49, गिरिडीह से 62, गोड्डा से 22, गुमला से 44, हजारीबाग से 107, जामताड़ा से आठ, खूंटी से आठ, कोडरमा से34, लातेहार से 12, लोहरदगा से44, पाकुड़ से चार, पलामू से 62, रामगढ़ से 16, साहेबगंज से 15, सरायकेला से 32, सिमडेगा से 48 और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 93 मरीज मिले है।

कुल कोविड-19 का मामला अब 331811

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 331811 गया हैं। इनमें 17569 सक्रिय केस हैं। जबकि 309371 मरीज ठीक हुए हैं।

अब तक राज्य में 4871 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 93.23 प्रतिशत है।

रांची से कोरोना के 199 नए केस मिले

रांची में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 199 नए केस मिले है। जबकि जिले में कोरोना से 11 लोगों की मौत हुई है। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 4126 है।

626 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 83736 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 78098 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Share This Article