मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृति योजना के लिए 10 करोड़ के प्रस्ताव को सीएम हेमंत सोरेन ने दी स्वीकृति

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को वित्तीय वर्ष 2021-22 में मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृति योजना के लिए 10 करोड़ रुपये के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।

गौरतलब है कि वित्तीय वर्ष 2020-21 से राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृति योजना आरंभ की गई है, जो सिर्फ उन छात्र-छात्राओं को आच्छादित करती है, जिन्हें वर्तमान में मौजूद किसी भी अन्य योजना से किसी भी प्रकार की छात्रवृत्ति नहीं मिलती है।

इस योजना के तहत विद्यार्थियों को दस माह के लिए छात्रवृति प्रदान की जाती है।

इसमें कक्षा 1- 4 तक के लिए 50 रुपए प्रतिमाह (कुल पांच सौ रुपए), कक्षा 5 -6 के लिए 100 रुपए प्रतिमाह ( कुल एक हजार रुपए) और कक्षा 7-8 के लिए 150 रुपए ( पंद्रह सौ रुपए सालाना) विद्यार्थियों को दी जाती है।

Share This Article