झारखंड : नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, गिरफ्तार

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: बालूमाथ थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

हालांकि मामला संज्ञान में आते ही सोमवार को पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार बालमाथ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की के साथ रविवार को चतरा निवासी युवक मोहम्मद अफजल ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

घटना के बाद युवक ने लड़की को धमकी की दी कि घटना की जानकारी किसी को न दें, वरना अंजाम बुरा होगा।

परंतु रात में लड़की ने अपने परिजनों को पुरी घटना की जानकारी दे दी।

इसके बाद लड़की के परिजन लड़की के साथ बालूमाथ थाना पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज करवायी।

इधर, इस संबंध में थाना प्रभारी धमेंद्र महतो ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम को आरोपी के घर चतरा भेजा गया, जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Share This Article