रांची बिरसा मुंडा जेल का DC ने किया निरीक्षण

उपायुक्त ने अस्पताल का निरीक्षण करते हुए कैदियों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा-व्यवस्था की जानकारी ली। जांच दल में शामिल पदाधिकारियों ने जेल में कैदियों के लिए खाने की व्यवस्था की भी जानकारी ली।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Birsa Munda Jail: रांची के DC राहुल कुमार सिन्हा (Rahul Kumar Sinha) के नेतृत्व में सोमवार को होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा जेल (Birsa Munda Central Jail) का औचक निरीक्षण किया गया। जिला प्रशासन की टीम ने प्रत्येक वार्ड और सेल की जांच की। जेल में कैदियों की चिकित्सा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।

उपायुक्त ने अस्पताल का निरीक्षण करते हुए कैदियों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा-व्यवस्था की जानकारी ली। जांच दल में शामिल पदाधिकारियों ने जेल में कैदियों के लिए खाने की व्यवस्था की भी जानकारी ली।

कैदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच के लिए बनी खाद्य सामग्री और कच्ची खाद्य सामग्री का सैंपल कलेक्ट किया गया। खाद्य सामग्री के स्टॉक पंजी का भी मिलान किया गया। निरीक्षण के दौरान करीब 200 कैदियों का बयान लिया गया। इस संबंध में जिला स्तर से विस्तृत जांच प्रतिवेदन जेल IG को उपलब्ध कराया जाएगा।

Share This Article