झारखंड

झारखंड आंदोलनकारियों के स्मरण में मेमोरियल पार्क निर्माण कराए जाने की मांग

रांची: कांग्रेस विधायक बंधु तिर्की ने रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर झारखंड आंदोलनकारियों के स्मरण में मेमोरियल पार्क निर्माण कराए जाने की मांग की है।

तिर्की ने पत्र में कहा है कि एक लंबे संघर्ष के बाद झारखंड अलग राज्य का सपना सरकार हो सका है। दि

शोम गुरु शिबू सोरेन के अथक परिश्रम, बलिदान एवं संघर्षों को भी भुलाया नहीं जा सकता।

उनके नेतृत्व में झारखंड अलग राज्य के लिए एक लंबी लड़ाई लड़ी गई जिसमें कई आंदोलनकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी।

उन्होंने कहा है कि झारखंड अलग राज्य के 20 वर्षों के बाद पहली बार आपके नेतृत्व में आंदोलनकारियों को सम्मान देने का कार्य किया जा रहा है।

आंदोलनकारियों के आश्रितों को सरकारी नौकरी देने, पुलिस की गोली से घायल 40 प्रतिशत दिव्यांग हुए आंदोलनकारियों के आश्रितों को भी लाभ देने और शहीद परिवार के एक सदस्य को 7000 मासिक पेंशन का भी निर्णय हुआ है, जो सराहनीय पहल है।

बंधु ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि राजधानी रांची शहर के आसपास स्थल चयन कर झारखंड आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले आंदोलनकारियों की याद में स्मृति पार्क का निर्माण कराया जाए तथा उक्त स्थल को प्रेरणा स्थल के रूप में विकसित किया जाए।

साथ ही पार्क को झारखंडी कला-संस्कृति, सभ्यता भाषा और रहन-सहन खासकर जनजातियों की जीवन शैली का बृहद केंद्र बनाया जाए, जिससे झारखंड के युवा इस स्थल पर आकर प्रेरणा ले सकें।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker