महंगाई के खिलाफ झारखंड प्रदेश का राज्यव्यापी आंदोलन कल

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस की ओर से पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमत में बढ़ोत्तरी के खिलाफ 11 जून को राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति रामेश्वर उरांव खुद सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सांकेतिक विरोध प्रदर्शन में रामेश्वर उरांव खुद राजधानी रांची में एक पेट्रोल पंप के सामने पार्टी नेताओं-कार्यकर्त्ताओं के साथ खड़ा होकर आंदोलन में हिस्सा लेंगे।

उन्होंने बताया कि बढ़ती महंगाई के खिलाफ पार्टी की ओर से चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत की गयी है।

कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए शुक्रवार को सांकेतिक रूप से विरोध दर्ज कराया जाएगा।

किसी एक स्थान पर भीड़ ना हो, इसे लेकर पार्टी के सभी नेताओं-कार्यकर्त्ताओं को विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।

Share This Article