रांची बना थर्ड जेंडर के टीकाकरण की शुरुआत करने वाला पहला जिला

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में थर्ड जेंडर के टीकाकरण की शुरुआत करने वाला पहला जिला रांची बन गया है।

शुक्रवार को रोसपा टावर परिसर से उपायुक्त छवि रंजन की उपस्थिति में मोबाइल वैक्सीनेशन के माध्यम से थर्ड जेंडर कम्युनिटी के लोगों का टीकाकरण किया गया।

इस दौरान उप विकास आयुक्त विशाल सागर, अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

रोसपा टावर परिसर में कोविड-19 सुरक्षा वाहन (मोबाइल वैक्सीनेशन)के माध्यम से थर्ड जेंडर कम्युनिटी के लोगों का वैक्सीनेशन किया गया।

टीकाकरण से पहले उपायुक्त छवि रंजन ने थर्ड जेंडर कम्युनिटी के लोगों से बातचीत की।

इस दौरान उन्होंने उनकी काउंसलिंग करते हुए बताया कि टीका पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

थर्ड जेंडर कमेटी के लोगों ने उपायुक्त से टीकाकरण को लेकर मन में व्याप्त भ्रांतियों को खुले दिल से साझा किया।

इस दौरान उपायुक्त ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री, बड़े पदाधिकारियों सहित उन्होंने भी कोविड-19 का टीका लिया है और उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी किसी तरह की समस्या नहीं आई।

ट्रांसजेंडर के टीकाकरण के लिए की जाएगी व्यवस्था : उपायुक्त

ट्रांसजेंडर कम्युनिटी से बातचीत करते हुए उपायुक्त ने जिला में ट्रांसजेंडर की कुल संख्या के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जितने भी ट्रांस जेंडर हैं उनके टीकाकरण की व्यवस्था जिला प्रशासन करेगी।

Share This Article