NHAI अधिकारियों ने सड़क और पुल परियोजनाओं का किया मुआयना, यहां…

रविवार को उन्होंने रांची में पिस्का मोड़ रांची से बीजूपाड़ा रोड की भी स्थिति को भी देखा और राइडिंग क्वालिटी सुधारने का निर्देश इंजीनियरों-ठेकेदारों को दिया है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : साहिबगंज, धनबाद और हजारीबाग में विभिन्न सड़क व पुल परियोजनाओं का NHAI के मुख्य महाप्रबंधक एके शर्मा और उप महाप्रबंधक अजय गुप्ता (Ajay Gupta) ने मुआयना किया है। अधिकारियों संघ मीटिंग भी की है।

रविवार को उन्होंने रांची में पिस्का मोड़ रांची से बीजूपाड़ा रोड की भी स्थिति को भी देखा और राइडिंग क्वालिटी सुधारने का निर्देश इंजीनियरों-ठेकेदारों को दिया है। इसके बाद झारखंड के क्षेत्रिय पदाधिकारी के साथ बैठक (Meeting) भी की है।

यहां इंजीनियरों के साथ की बैठक

अधिकारियों ने बताया कि देवघर में आने के बाद वहां से सीधे साहेबगंज गए, जहां Ganga Manihari Bridge and NH 80 रोड निर्माण के लिए दिए गये लक्ष्य और अब तक हुए कार्य की जानकारी प्राप्त की साथ ही स्थल निरीक्षण भी किया।

इसी तरह मिर्जा चौकी से फरक्का रोड का निरीक्षण किया ओर संवेदकों व इंजीनियरों के साथ बैठक की।

अधिकारियों ने संवेदकों व इंजीनियरों से काम में तेजी लाने को कहा है। साथ ही स्पष्ट किया इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने रामगढ़-चास और गोविंदपुर रोड का भी साइट विजिट (Site Visits) किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply