नक्सली मोने तियू को 5 दिनों की रिमांड पर ले NIA कर रही पूछताछ, जानिए मामला…

बता दें कि मोने पिछले साल गोइलकेरा में हुए पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के बॉडीगार्ड की की हत्या कर हथियार लूटने के मामले में संलिप्त था

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : नक्सली मोने तियू (Mone Tiu) को 5 दिनों की रिमांड पर लेकर नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) रांची ब्रांच की टीम पूछताछ कर रही है।

बता दें कि मोने पिछले साल गोइलकेरा में हुए पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के बॉडीगार्ड की की हत्या कर हथियार लूटने के मामले में संलिप्त था।

चाईबासा पुलिस (Chaibasa Police) में मोने तियू समेत 5 नक्सलियों को आठ अगस्त को गिरफ्तार किया था। घटना 4 जनवरी 2022 को हुई थी। बताया जाता है कि सभी ने पुलिस की पूछताछ में कई अहम जानकारियां दी हैं। कई कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

सुनियोजित थी हमले की योजना

जुलाई में NIA ने रांची शाखा में मिसिर बेसरा (एक करोड़ का इनामी), रघु, अश्विन, चंदन, मोछू, सुशांत, सागेन, कांडे होनहागा व सोनाराम होनहागा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। सभी आरोपित पश्चिम सिंहभूम के गोइलकेरा के हैं।

झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) के अनुसंधान में इस बात का खुलासा हो चुका है कि पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हमले की योजना सुनियोजित थी।

नक्सलियों का उद्देश्य पूर्व विधायक के अंगरक्षकों के हथियार लूटना था, जिसमें वे सफल हुए। अंगरक्षकों ने विरोध किया तो नक्सलियों ने दो अंगरक्षकों की हत्या (Bodyguards Murder) कर दी। तीसरा अंगरक्षक भागने में सफल रहा था। उस समय घटना में कुख्यात नक्सली मोछू दस्ते का हाथ बताया गया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply