रांची में विमान सेवाओं पर भी ओमिक्रोम का असर, शाम होते खाली होआ जाता है बिरसा मुंडा एयरपोर्ट

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: ओमिक्रोम संक्रमण का प्रभाव विमान सेवाओं पर भी पड़ा हैं। दिन ब दिन विमानों और यात्रियों की संख्या कम होती जा रही हैं।

बीते दिन शुक्रवार शाम छह बजे इंडिगो की अंतिम फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसके बाद किसी भी विमान का परिचालन नहीं हुआ।

जिससे परिस्थिति ऐसी रही कि शाम छह बजे ही बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पूरी तरह खाली हो गया। वहां कर्मचारियों के अलावा एक भी यात्री नहीं थे।

पूरे दिनभर सिर्फ 14 विमानों का परिचालन हुआ। इसमें 1461 यात्री आए और 1161 यात्री रवाना हुए। जबकि सामान्य दिनों में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर यात्रियों का आवागमन रहत रात साढ़े आठ बजे तक रहता है।

Share This Article