धनतेरस पर झारखंड में 1493 करोड़ और सिर्फ रांची में हुआ 447 करोड़ का कारोबार

शुभ योग में खरीदारी के लिए सुबह से बाजारों में भीड़ जुटने लगी थी। इलेक्ट्रॉनिक, ज्वेलरी, लैपटॉप, मोबाइल, टीवी, फ्रीज, दो पहिया और चार पहिया वाहनों की डिलीवरी के लिए लोग प्रतिष्ठानों में जमे रहे

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: धनतेरस पर शुक्रवार को झारखंड की राजधानी रांची (Dhanteras In Ranchi) सहित अन्य जिलों के शहरों में लोगों ने जमकर खरीदारी की।

शुभ योग में खरीदारी के लिए सुबह से बाजारों में भीड़ जुटने लगी थी। इलेक्ट्रॉनिक, ज्वेलरी, लैपटॉप, मोबाइल, टीवी, फ्रीज, दो पहिया और चार पहिया वाहनों की डिलीवरी के लिए लोग प्रतिष्ठानों में जमे रहे।

दिन ढलने के साथ ही बाजारों में रौनक बढ़ती गई। रात होते-होते बाजारों में पैर रखने की भी जगह नहीं थी। बर्तन बाजार, सेकेंड हैंड कार-बाइक, लैपटॉप, फर्नीचर प्रतिष्ठानों ने ग्राहकों का जोरदार स्वागत किया।

नए और पुराने वाहनों की भी जमकर बिक्री हुई

बाजार के जानकारों के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले इस बार 10 फीसदी अधिक का कारोबार हुआ। झारखंड में करीब 1493 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जिसमें अकेले रांची में 447 करोड़ से अधिक का व्यवसाय हुआ।

इस बार नए और पुराने वाहनों की भी जमकर बिक्री हुई। झारखंड की सड़कों पर 16 हजार 500 नए दोपहिया वाहन और 2900 चारपहिया वाहन उतरे।

इसके अलावा वाणिज्यिक वाहन, फ्लैट व जमीन की रजिस्ट्री के साथ किचन अप्लायंस व फर्नीचर (Kitchen Appliances and Furniture) की भी काफी मांग रही। लोगों ने सबसे अधिक सोने-चांदी की ज्वेलरी की खरीदारी की।

Share This Article