झारखंड में मार्च से पहले होगा पंचायत चुनाव: आलमगीर आलम

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा है कि अगर कोरोना संक्रमण नियंत्रण में रहा तो मार्च 2022 से पहले झारखंड में पंचायत चुनाव करा लिया जाएगा।

कोरोना महामारी के कारण इसे समय पर नहीं कराया जा सका।

उन्होंने कहा कि 05 जनवरी 2022 से मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम शुरू हो जाएगा। इसी महीने मतदान केंद्रों को भी चिह्नित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

उन्होंने मंगलवार को कहा कि कोरोना महामारी के कारण पंचायत चुनाव समय पर नहीं कराया जा सका।

राज्य सरकार ने पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल आगे बढ़ दिया है। लंबे समय से पंचायत प्रतिनिधि चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं।

मालूम हो कि पिछले दिनों झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी कई विधायकों ने राज्य सरकार से पूछा था कि झारखंड में पंचायत चुनाव कब कराए जाएंगे।

उस समय सरकार ने कहा कि दिसंबर 2021 में पंचायत चुनाव नहीं संभव है। उसी समय इस बात का अंदाजा हो गया था कि पंचायत चुनाव अब नया वर्ष 2022 में ही होगा।

Share This Article