Latest Newsझारखंडरांची पुलिस ने हथियार के साथ किया एक अपराधी को गिरफ्तार, चुटिया...

रांची पुलिस ने हथियार के साथ किया एक अपराधी को गिरफ्तार, चुटिया थाने में भी दर्ज है मामला

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

न्यूज़ अरोमा रांची: रांची के अनगड़ा पुलिस ने जगरनाथ महतो को हथियार के साथ गिरफ्तार किया हैं।

इसके पास से एक दोनाली देशी कट्टा, एक गोली और एक छोटा प्लास्टिक के थैला बरामद किया गया है।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना मिली कि अनगड़ा थाना क्षेत्र के बैजनाथ टाटा गांव में अपराधी कपिल महतो (जेल में बंद) के घर में हथियार और गोली छुपा कर रखा हुआ है।

एसपी ने बताया कि सूचना के बाद छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए जगरनाथ महतो के घर की तलाशी ली।

तलाशी के क्रम में घर के बगीचा में जमीन के अंदर प्लास्टिक के थैला में छुपा कर रखा हुआ अवैध देशी कट्टा और गोली बरामद किया गया।

मामले में अपराधी जगरनाथ महतो को भी गिरफ्तार किया गया।

जगरनाथ महतो ने पूछताछ में बताया कि यह हथियार और गोली सिकिदिरी थाना क्षेत्र के अजय सिंह के द्वारा इनके पुत्र कपिल महतो को जून माह में दिया गया था।

कपिल महतो द्वारा अगस्त माह में सिली थाना के हत्या के कांड में गिरफ्तारी के दिन चुपके से अपने पिता जगन्नाथ महतो को इस संबंध में जानकारी दी थी।

उसके बाद जगरनाथ महतो द्वारा हथियार और गोली को अपने बागवानी में छुपा कर रखा गया था।

एसपी ने बताया कि कपिल महतो के खिलाफ चुटिया थाने में मामला दर्ज है मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

spot_img

Latest articles

बिहार कांग्रेस को लेकर बड़ी हलचल, सभी विधायक और MLC दिल्ली तलब

Big stir in Bihar Congress : बिहार कांग्रेस की राजनीति में एक बार फिर...

तमिलनाडु विधानसभा में टकराव, राज्यपाल आर.एन. रवि ने सदन से किया वॉकआउट

Clashes erupt in Tamil Nadu Assembly : मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा में उस समय...

अर्बन नक्सलवाद देश के लिए बड़ी चुनौती, PM मोदी

Urban Naxalism is a Big Challenge : नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में...

खबरें और भी हैं...