खलारी: रांची जिले के मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दुली पाहन टोला निवासी रोहित मुंडा (30 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पर अपने ही गांव की एक नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने का आरोप है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया।

BNS की धाराओं में दर्ज है मामला
इस मामले में मैकलुस्कीगंज थाना कांड संख्या 30/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 87 और 96 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।


