पंडित दीनदयाल के मूलमंत्र को प्रधानमंत्री धरातल पर उतार रहे हैं: रघुवर दास

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के मूलमंत्र को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी धरातल पर उतार रहे हैं।

अंत्योदय का अर्थ है समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण को पहुंचाना।

वे शनिवार को महानगर भाजपा द्वारा रांची विधानसभा के बूथ नंबर 264 (वीर बिरसा नगर) में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि चाहे जनधन खाते खोलकर हर गरीब को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ना हो या उज्जवला के माध्यम से महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाना हो।

प्रधानमंत्री आवास देकर हर किसी के अपने घर के सपने को पूरा करना हो या हर घर में शौचालय बनवाकर महिलाओं को सम्मान की जिंदगी देना हो या हर किसी को सस्ती दवा उपलब्ध कराना हो।

आयुष्मान भारत के माध्यम से गरीब व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवा पहुंचानी हो या 70 वर्षों से बिजली की बाट जोह रहे लोगों के घर को रोशन करना हो। यही अंत्योदय है, जिसे केंद्र सरकार पूरा कर रही है।

कार्यक्रम में रांची के विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवास, भाजपा रांची महानगर के अध्यक्ष केके गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share This Article