दिल्ली दौरे से रांची लौटे राजेश ठाकुर

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर शुक्रवार की शाम को रांची पहुंचे। वह दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली गये हुए थे।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी आविनाश पाण्डेय से मुलाकात की।

रांची पहुंचने के बाद बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वे राहुल गांधी से ‘डरो मत, लड़ो’ का मूलमंत्र को लेकर आ गये हैं।

इसी मूलमंत्र के तहत काम होगा। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं को झारखंड को लेकर हुई घटनाक्रम से अवगत करा दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते यह हमारी जिम्मेवारी भी है। ठाकुर ने कहा कि झारखंड के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय झारखंड से जुड़ रहे हैं।

वे 29 जनवरी को रांची आयेंगे। इस दौरान पांडेय तीन दिनों तक झारखंड दौरे पर रहेंगे। तीन दिनों तक पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय आदि उपस्थित थे।

Share This Article