झारखंड

राजधानी में सेक्स रैकेट की मुख्य कर्ताधर्ता है यह महिला, पूछताछ में खोले कई राज…

जांच से पता चला है कि बंगाल (Bengal) से लड़कियां लाकर एक फ्लैट में देह व्यापार (Prostitution) का अवैध धंधा चलाया जा रहा था।

Ranchi Sex Racket Exposed : राजधानी Ranchi की अरगोड़ा पुलिस (Argoda Police) की जांच में एक सेक्स रैकेट (Sex Racket) का खुलासा हुआ है।

जांच से पता चला है कि बंगाल (Bengal) से लड़कियां लाकर एक फ्लैट में देह व्यापार (Prostitution) का अवैध धंधा चलाया जा रहा था।

इस रैकेट के पीछे शोभा नाम की एक महिला पकड़ी गई है। वही इस सेक्स रैकेट की मुख्य कर्ताधर्ता है।

वह अपने बॉयफ्रेंड (Boyfriend) के साथ मिलकर यह रैकेट चला रही थी।

एक रात के लिए वह 4 हजार रुपए लेती थी। जानकारी के मुताबिक, रांची में कोलकाता, धनबाद समेत अन्य जगहों से लड़कियों को लाकर देह व्यापार कराया जा रहा है।

13 युवक-युवतियों की हो चुकी है गिरफ़्तारी

बता दें कि पुलिस की टीम ने 1 मई को अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सोहराई भवन के पास एक घर से 13 युवक-युवतियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

इससे पहले हुई पूछताछ में युवतियों ने खुलासा किया कि हरमू (Harmu) की रहने वाली शोभा नाम की महिला उनसे देह व्यापार कराती है। वह लड़कियों को बंगाल से बुलाती थी।

पकड़ी गई लड़कियों ने यह भी बताया है कि शोभा अपने पुरुष मित्र के साथ मिलकर यह धंधा चलाती थी।

जब पुलिस ने शोभा के कमरे में छापेमारी (Raid) की तो उसे भी पकड़ लिया। लेकिन उसका बॉयफ्रेंड मनदीप कुमार वहां से भाग निकला।

₹10000 के किराए के मकान में चलता था धंधा

शोभा ने पकड़े जाने पर पुलिस को बताया कि वह हरमू कॉलोनी में किराए का मकान लेकर अनैतिक देह व्यापार का धंधा चला रही थी। देह व्यापार चलाने के लिए वह स्थानीय लोगों के संपर्क में थी।

उसने बताया कि एक रात के लिए वह ग्राहक से 4000 रुपए लेती थी। उसने बताया कि धंधे के लिए उसने किराए पर हरमू में एक मकान को 10 हजार रुपए किराए पर लिया था।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker