ED ने झारखंड की खान सचिव पूजा सिंघल को किया गिरफ्तार, नहीं दे सकीं जवाब – सैलरी से 1.43 करोड़ रुपये खाते में कहां से आये?

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड की खान सचिव पूजा सिंघल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी आय से अधिक सम्पत्ति मामले में हुई है।

इससे पहले ED ने खूंटी के मनरेगा घोटाले मामले में पूजा सिंघल से लगभग 16 घंटे तक पूछताछ की। जवाब में उन्होंने खुद को निर्दोष बताया लेकिन सैलरी से 1.43 करोड़ रुपये अधिक धनराशि उनके खाते में कहां से आई, इसका जवाब वह नहीं दे सकीं।

ED के अनुसार पूजा से बुधवार को उनके CA के घर से मिले 17 करोड़ रुपये और पल्स हॉस्पिटल से संबंधित मामलों में पूछताछ की गयी।

इससे पहले मंगलवार को भी ED ने उनसे पूछताछ की थी। इस दौरान आय से अधिक संपत्ति मामले में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी थीं।

ईडी के अधिकारियों ने पूजा सिंघल से मनरेगा घोटाले में जांच और तत्कालीन इंजीनियर राम विनोद सिन्हा और आरके जैन द्वारा मनरेगा की योजनाओं में कमीशनखोरी से संबंधित दिये गये बयान से जुडे सवाल पूछे।

ED ने पूजा के ICICI Bank स्थित खाते में जमा नकदी रुपये और उससे सीए सुमन कुमार और उसके संबंधित कंपनियों में पैसा ट्रांसफर किये जाने से संबंधित सवाल पूछे।

बताया गया कि पूजा सिंघल ने अपने बैंक खाते में जमा नकदी के सिलसिले में तत्काल कुछ भी बताने में असमर्थता जतायी।

पूछताछ ED के एयरपोर्ट स्थित ऑफिस में की गई

ईडी ने मनरेगा घोटाले की जांच के दौरान यह पाया था कि पूजा सिंघल के नाम पर ICICI बैंक में खोले गये खाते कई चरणों में नकद एक करोड रुपये जमा किये गये थे। उन्होंने इसी बैंक खाते के पैसे से 13 पॉलिसी खरीदी थी।

उल्लेखनीय है कि ईडी ने IAS पूजा सिंघल और उनके करीबियों से जुड़े करीब 25 ठिकानों पर दो दिन तक छापेमारी की थी।

इस दौरान 19.31 करोड़ रुपये और लगभग 300 करोड़ के दस्तावेज जब्त किये गये थे। इसके बाद ईडी ने आईएएस पूजा सिंघल को समन नोटिस भेज पूछताछ के लिए बुलाया था।

ED पिछले दो दिन से आईएएस पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा से पूछताछ कर रही है। पूछताछ ED के एयरपोर्ट स्थित ऑफिस में की गई। ED ने पूजा के पति और CA सुमन कुमार को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की थी।

Share This Article