झारखंड में कोरोना के चार नए मामले, एक्टिव मरीज की संख्या हुई 47

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना के 47 सक्रिय मामले में सबसे अधिक रांची में 25 केस सक्रिय है।राज्य के 21 जिलों में कोरोना के एक भी मरीज नहीं मिले है।

शुक्रवार को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से दो मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य के तीन जिले से कोरोना के चार नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जामताड़ा से दो, चतरा से एक और देवघर से एक मरीज मिले है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 35 हजार, 263 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.77 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है

राज्य में कुल दो करोड़, 18 लाख, 24 हजार 694 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 47 सक्रिय केस मिले। कोरोना से चार लाख, 29 हजार, 899 मरीज ठीक हुए हैं।

हालांकि राज्य में पांच हजार, 317 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.77 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

Share This Article