झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय करेंगे संगठन सशक्तीकरण की समीक्षा

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर रांची में है। दौरे के पहले दिन बुधवार को उन्होंने राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की।

गुरुवार को वह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में संगठन सशक्तीकरण की समीक्षा करेंगे। यह जानकारी गुरुवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश प्रभारी आज 13 जिलों के संयोजक और सदस्यता प्रभारियों सहित अन्य के साथ भी बैठक करेंगे। सिन्हा ने बताया कि बैठक के बाद वह शाम को दिल्ली रवाना होंगे।

Share This Article