रिम्स की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रिम्स मेडिकल की छात्रा ने अपने कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। अनिषा का शव उनके फ्लैट देर रात फंदे से लटकता हुआ मिला।

आनन-फानन में उन्हें सैम्फोर्ड हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अनीषा शुक्रवार को रिम्स में थी और उन्होंने पूरे दिन काम भी किया था।

वह कहीं से भी परेशान नहीं लग रही थी। अचानक सुबह में उसकी मौत की खबर से सभी हैरान है।

अनिषा झा नाम की छात्रा रिम्स से PG कर रही थी। वह फार्मोकोलॉजी की स्टूडेंट थी, अभी वह PG फर्स्ट ईयर में थीं।

पिछले 3 साल से वह अपने पति मयंक झा के साथ पुंदाग स्थित अपने फ्लैट में रह रही थी।

जानकारी के अनुसार मयंक रांची के ही हॉस्पिटल में डॉक्टर हैं।

अनीषा के परिजन पटना में रहते हैं। उन्हें मामले की जानकारी दे दी गई है। वे पटना से रांची के लिए निकल गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मयंक हॉस्पिटल में डॉक्टर हैं। वह अपने पति मयंक झा के साथ ही रह रही थी।

Share This Article