रांची के SSP रहे यह IPS अधिकारी केंद्र में IG रैंक में किये गये इम्पैनल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड कैडर के तेज-तर्रार आईपीएस साकेत कुमार सिंह केंद्र में आईजी रैंक में इम्पैनल किये गये हैं।

गृह मंत्रालय ने इस संबंध में सोमवार को अधिसूचना जारी की है। साकेत सिंह 2002 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। पिछले साल साकेत कुमार सिंह को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था।

साकेत कुमार सिंह वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और सीआरपीएफ डीआईजी के पद पर पदस्थापित हैं।

इससे पहले साकेत सिंह झारखंड पुलिस में आईजी ऑपरेशन के पद पर पदस्थापित रह चुके हैं। साकेत कुमार सिंह को 26 अक्टूबर 2019 में आईजी रैंक में प्रोन्नति मिली थी।

साकेत कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के रहनेवाले हैं। वह अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और कम्युनिटी पुलिसिंग को जमीन पर उतारनेवाले ईमानदार अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं।

अपने पुलिस करियर में साकेत कुमार सिंह ने कभी किसी निर्दोष को कानूनी उलझन में फंसने नहीं दिया। वह रांची के एसएसपी के रूप में सर्वाधिक लोकप्रिय अधिकारियों में से एक रहे हैं।

Share This Article