आज भी बदला-बदला रहा मौसम का मिजाज, अचानक शुरू हो गई बारिश…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Weather: मंगलवार को झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi ) सहित अन्य इलाकों में सुबह में मौसम लगभग ठीक-ठाक था लेकिन दोपहर के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और बारिश (Rain) शुरू हो गई।

एक-दो जगहों पर ओलावृष्टि की भी सूचना है। सबसे अधिक वर्षा 38.2 MM रामगढ़ में हुई। 35.8 डिग्री सेल्सियस के साथ गोड्डा सबसे गर्म जिला रहा। 16.2 डिग्री सेल्सियस के साथ रांची जिला सबसे ठंडा रहा।

मौसम विज्ञान विभाग (Meteorological Department) की मानें तो बुधवार को राज्य के पश्चिमी, दक्षिणी, मध्य भागों गुमला, खूंटी, रांची, सिमडेगा और West Singhbhum में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम वर्ज की वर्षा होने की संभावना है।

इसे लेकर ब्लू अलर्ट जारी किया गया है। 21 मार्च को भी राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है।

Share This Article