Latest Newsझारखंडरामगढ़, बोकारो और धनबाद में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी, रांची में...

रामगढ़, बोकारो और धनबाद में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी, रांची में दिन भर रहेगा कुहासा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Yellow Alert issued for Cold Wave: झारखंड में शीतलहर और कोहरे (Cold wave and Fog) के कारण कनकनी काफी बढ़ गई है।

इसी बीच मौसम विभाग (Meteorological Department) ने रामगढ़, बोकारो और धनबाद के कुछ हिस्सों में अगले 24 घटों के दौरान शीतलहर चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं अगले दो दिनों तक रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में ठंड से बिल्कुल राहत मिलने वाली नहीं है। दिन भर कुहासा रहने की संभावना जताई गई है।

अधिकांश जिलों के न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे है। शुक्रवार को राज्य का सबसे सर्द शहर धनबाद रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया।

जबकि जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री दर्ज किया गया। रांची के न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटों के दौरान दो डिग्री वृद्धि के साथ 10 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

वहीं रांची के कांके का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री रहा। रांची के विभिन्न भागों में कड़ाके की सर्दी है और तापमान सामान्य से नीचे हैं।

धनबाद सबसे अधिक ठंडा शहर

मौसम विभाग के अधिकारी अभिषेक आनंद (Abhishek Anand) ने बताया कि झारखंड में ठंड की स्थिति में अगले दो दिनों तक सुधार नहीं होगा। राज्य में धनबाद सबसे ठंडा शहर रहा।

तापमान सामान्य से नीचे चल रहे हैं। अगले 24 घंटों के दौरान रामगढ़, बोकारो और धनबाद में कहीं कहीं शीतलहर चलने का येलो अलर्ट दिया गया है।

spot_img

Latest articles

“एक मौका दीजिए, पांच साल तक शिकायत का मौका नहीं मिलेगा” — जितेंद्र उरांव

बुंडू: नगर पंचायत चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने बुंडू...

बिहार में प्रमंडल से जिला स्तर तक STF की तैनाती होगी-सम्राट चौधरी

STF Will be Deployed from Divisional to District Level in Bihar: बिहार में अपराधों...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...

खबरें और भी हैं...

“एक मौका दीजिए, पांच साल तक शिकायत का मौका नहीं मिलेगा” — जितेंद्र उरांव

बुंडू: नगर पंचायत चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने बुंडू...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...