टेक्नोलॉजी

Redmi Note 12 सीरीज जल्द बाजार में होगी लॉन्च

नई दिल्ली: Redmi मशहूर मोबाइल कंपनी ने अपने बहुप्रतीक्षित Redmi note 12 series (रेडमी नोट 12 सीरीज) को इसी महीने बाजार में उतारने की तैयारी कर ली है।

सीरीज को कंपनी चीन में पेश करेगी। जानकारी के मुताबिक आगामी लाइनअप में रेडमी तीन मॉडल लॉन्च कर सकती है। इसमें Redmi Note  , Redmi Note 12 PRO, और Redmi Note 12 PRO Plus  शामिल हैं।

आगामी फोन मीडियाटेक डाइमेंशन (MediaTek Dimension) 1080 SOC चिपसेट द्वारा संचालित हो सकते हैं। रेडमी नोट 12 सीरीज, रेडमी नोट 11 मॉडल की जगह लेगी, जिसका अनावरण 2021 में किया गया था।

Redmi note 12 series

चीनी स्मार्टफोन ब्रांड ने एक पोस्ट के जरिए Redmi Note 12 Series के चीन में आने की पुष्टि की है। फ्लैगशिप सीरीज (Flagship Series) का अनावरण अक्टूबर में किया जाएगा।

हालांकि, पोस्ट में फोन की सटीक लॉन्च डेट और समय की जानकारी नहीं दी गई है। पिछले लीक के मुताबिक Redmi note 12, Redmi note 12 pro , और Redmi note 12 pro plus  इस महीने ही अपना डेब्यू करेंगे।

पिछले लीक में भी खुलासा किया गया था कि Redmi Note 12 Series  6nm ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 1080 एसओसी द्वारा संचालित होगी। इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर (primary camera sensor) मिल सकता है।

सीरीज में दो ARM कोरटैक्स-A78 CPU कोर हैं जो 2.6GHz की पीक स्पीड पर काम करते हैं। तीनों मॉडल 5G-Enabled हैंडसेट बताए जा रहे हैं।

Redmi note 12 series

67W फास्ट चार्जिंग की पेशकश कर सकता है

हाल ही में 3सी लिस्टिंग ने रेडमी नोट 12 प्रो प्लस में टॉप-ऑफ-द-लाइन 210वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और Redmi note 12 pro  में 120वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट का सुझाव दिया था।

वहीं, स्टैंर्डड Redmi note 12 फोन 67W फास्ट चार्जिंग की पेशकश कर सकता है। वेनिला मॉडल (Vanilla model) में 50-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की सुविधा के लिए भी इत्तला दी गई है।

रेडमी नोट 12 प्रो प्लस और रेडमी नोट 12 प्रो को पहले TENAA database पर देखा गया था। लिस्टिंग में हैंडसेट पर 120HD रिफ्रेश रेट के साथ 6.6 इंच का Full-HD Plus एमोलेड डिस्प्ले होने दावा किया गया था।

Redmi note 12 series

Redmi note 12 pro  में 4,980mAh की बैटरी होने की बात कही गई है, जबकि Redmi note 12 plus  में 4,300mAh  की बैटरी मिल सकती है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker