Latest NewsUncategorizedReliance Retail इस साल FMCG कारोबार शुरू करेगी

Reliance Retail इस साल FMCG कारोबार शुरू करेगी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: रिलायंस रिटेल इस साल अपना दैनिक उपयोग के सामान (FMCG) का कारोबार शुरू करेगी। रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) की निदेशक ईशा अंबानी (Isha Ambani) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस कारोबार का मकसद उत्पादों को विकसित करना और वितरित करना है।

उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की पेशकश कर प्रत्येक भारतीय की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा किया जाएगा

ईशा ने कहा कि FMCG कारोबार के तहत किफायती कीमत पर उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की पेशकश कर प्रत्येक भारतीय की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘इस साल हम अपना FMCG कारोबार शुरू करेंगे।’’

इसके अलावा रिलायंस रिटेल भारतीय कारीगरों द्वारा बनाए गए सामानों का विपणन भी करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के तहत, हम जल्द ही पूरे भारत में आदिवासियों और अन्य वांचित समुदायों द्वारा बनाए गए उच्च गुणवत्ता वाले सामानों का विपणन शुरू करेंगे।’’

इस कदम से रोजगार के मौके बढ़ेंगे और साथ ही भारतीय कारीगरों के कौशल एवं ज्ञान को संरक्षित करने में भी मदद मिलेगी।

RRVL, Reliance Industries समूह के तहत सभी खुदरा कंपनियों की होल्डिंग कंपनी है।

spot_img

Latest articles

IPAC रेड मामला, कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई टालने की ED की मांग

IPAC Raid Case: कलकत्ता हाईकोर्ट (Calcutta High Court) में मंगलवार, 14 जनवरी को IPAC...

फिल्म सर्टिफिकेशन विवाद पर सियासत तेज, BJP का राहुल गांधी पर बड़ा हमला

BJP Launches Major Attack on Rahul Gandhi : दक्षिण भारतीय सुपरस्टार विजय की फिल्म...

रुपये की गिरावट पर कांग्रेस का हमला, मोदी सरकार पर गलत नीतियों का आरोप

Congress Attacks Rupee Depreciation : कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला...

खूंटी में सोमा मुंडा हत्याकांड, परिजनों से मिले नेता, न्याय की मांग तेज

Soma Munda murder case in Khunti : खूंटी जिला के चलागी गांव में सोमा...

खबरें और भी हैं...