ED के सामने पेश नहीं हुए झारखंड पुलिस के रिटायर्ड DSP YN तिवारी, इस मामले में जारी किया गया था समन…

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) के सामने सोमवार को झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) के सेवानिवृत्त DSP यज्ञ नारायण तिवारी (Narayan Tiwari) उपस्थित नहीं हुए।

ED ने पंकज मिश्रा प्रकरण में पूर्व DSP को पूछताछ के लिए बुलाया था। आज ही उनके खिलाफ फिर समन जारी करते हुए ED ने पूछताछ के लिए 20 मार्च को बुलाया है। एजेंसी के रांची जोनल आफिस (Ranchi Zonal Office) में उपस्थित होना होगा।

RIMS में जाकर की थी पंकज मिश्रा से मुलाकात

साहिबगंज (Sahibganj) में पूर्व में पदस्थापित रहे यज्ञ नारायण तिवारी ने RIMS में जाकर अवैध तरीके से 1000 करोड़ के माइनिंग घोटाले (Mining Scam) के आरोपी पंकज मिश्रा से मुलाकात की थी। CCTV में पंकज मिश्रा के कमरे में जाते दिखाई दिए थे।

Share This Article