RIMS में वेतन संकट! ढाई महीने से सैलरी नहीं मिलने पर कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, निदेशक से मिलने पहुंचे सैकड़ों कर्मी

रांची के रिम्स में ढाई महीने से वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों का गुस्सा बढ़ गया है। बड़ी संख्या में कर्मियों ने निदेशक से मिलकर जल्द भुगतान की मांग उठाई।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची के रिम्स में कर्मचारियों को पिछले दो से ढाई महीने से वेतन नहीं मिलने का मामला अब गंभीर होता जा रहा है। सैलरी रुके होने से नाराज बड़ी संख्या में कर्मचारी सोमवार को रिम्स निदेशक से मिलने पहुंचे और जल्द भुगतान की मांग की। जानकारी के मुताबिक, रिम्स में कार्यरत पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ, स्थायी कर्मचारी समेत कई अन्य कर्मियों को करीब ढाई महीने से वेतन नहीं मिला है। वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है।

बताया जा रहा है कि रिम्स के करीब 1500 स्थायी कर्मचारियों का वेतन अब तक लंबित है। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार वेतन भुगतान में देरी होने से परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। इधर, कर्मचारियों की नाराजगी बढ़ने के बाद मामला अब तूल पकड़ने लगा है। बड़ी संख्या में कर्मियों के निदेशक से मिलने पहुंचने के बाद रिम्स प्रबंधन पर जल्द समाधान निकालने का दबाव बढ़ गया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।