राजद के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रांची में 24 जनवरी को

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 24 जनवरी को आयोजित की गई है।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह के निर्देशानुसार 24 जनवरी को पार्टी कार्यालय में बैठक होगी।

राजद के प्रदेश प्रवक्ता मो इस्लाम ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बैठक की अध्यक्षता राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह करेंगे।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह झारखंड राजद के प्रभारी जयप्रकाश यादव शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि अभय सिंह के निर्देशानुसार उक्त बैठक में झारखंड के सभी जिलों में दल की मौजूदा स्थिति, सभी जिलों में जिले से लेकर प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक सदस्यता अभियान की स्थिति, सभी जिलों में विभिन्न प्रकोष्टों की स्थिति, सभी जिलों में वार्ड पार्षद से लेकर मुखिया, सरपंच,जिला परिषद सहित विभिन्न सम्मानजनक पदों में राजद की भागीदारी एवं दलीय स्थिति सहित अनेक ज्वलंत मुद्दों पर मुख्य रूप से चर्चा की जाएगी।

अभय सिंह ने प्रदेश राजद के तमाम पदाधिकारियों, राज्य कार्यकारिणी के सदस्यों,  पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, सभी प्रकोष्टों के पदाधिकारियों से उक्त बैठक में भाग लेने की अपील की है।

Share This Article