झारखंड : ट्रक ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, एंबुलेंस में फंसा घंटो तड़पता रहा चालक

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: सदर थाना क्षेत्र के जगलदगा गांव के निकट लातेहार -रांची मुख्य मार्ग पर ट्रक ने  एंबुलेंस को टक्कर मार दी।

इस घटना में एंबुलेंस का चालक वीरेंद्र सिंह और सह चालक हरदीप सिंह घायल हो गए। दोनों चंडीगढ़ के रहने वाले हैं।

घटना में घायल हुआ चालक वीरेंद्र सिंह लगभग 1 घंटे तक घायल अवस्था में एंबुलेंस में फंसा रहा।

जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ से एक शव को लेकर एंबुलेंस  गुमला  गया था।

मंगलवार की सुबह वे लोग शव को पहुंचा कर वापस चंडीगढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान जगलदगा गांव के निकट  ट्रक ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी। घटना में एंबुलेंस का चालक और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

एंबुलेंस चालक का पैर एंबुलेंस में ही फस गया। लगभग एक घंटा तक चालाक एंबुलेंस में ही फसकर तड़पता रहा।

बाद में लोगों ने इसकी जानकारी  पुलिस को  दी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को लातेहार सदर अस्पताल लाया, जहां दोनों घायलों का इलाज किया गया।

इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल चालक को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।

उधर, घटना के बाद एंबुलेंस को टक्कर मारने वाली ट्रक घटनास्थल से फरार हो हो गई। पुलिस ट्रक के संबंध में पता लगाने में जुट गई है।

Share This Article