रांची में लड़कियों का राह चलना हुआ दुश्वार, स्कूटी सवार युवती से छेड़खानी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांचीः राजधानी रांची में लड़कियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। कब कहां उनके साथ अनहोनी हो जाए, कोई नहीं जानता। इसको लेकर रांची पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठते रहे हैं, ऐसे में सड़क छाप मजनुओं का दुस्साहस कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

अरगोड़ा थाना क्षेत्र में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां स्कूटी से जा रही दो लड़कियों के साथ छेड़खानी हुई।

पुलिस ने मामले में एक युवती की शिकायत पर केस दर्ज किया है, वहीं पुंदाग निवासी मो साबिर और रवि लिंडा को गिरफ्तार भी किया गया है। आरोपी मो साबिर पेशे से जमीन कारोबारी है।

रांची में लड़कियों का राह चलना हुआ दुश्वार, स्कूटी सवार युवती से छेड़खानी

क्या है मामला

पुलिस के अनुसार, घटना अरगोड़ा थाना क्षेत्र में 29 सितंबर रात को घटी थी। लड़की अपनी सहेली के साथ स्कूटी से जा रही थी, इसी दौरान एक कार में सवार चार युवकों ने उनका पीछा किया और बीच रास्ते में युवती को रोकने का प्रयास किया।

इतना ही नहीं, अश्लील हरकत भी की। युवती किसी तरह घर पहुंच गयी। इसके बावजूद कार सवार युवकों ने पीछा नहीं छोड़ा और लड़की के घर के बाहर पहुंचकर छेड़खानी करने लगे।

ऐसे में युवती के चिल्लाने पर घटना की जानकारी उसके मकान मालिक को मिली और जब उन्होंने विरोध किया तो सभी मकान मालिक से उलझ गए।

आसपास के लोग घटना की जानकारी मिलने पर जुटने लगे, तब सभी वहां से भागे। घटना के बाद एक युवती की शिकायत पर अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। पुलिस ने जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की।

Share This Article