राउरकेला-पुरी वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, एक कोच का टूटा शीशा, यात्रियों में दहशत

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर जिले के राउरकेला-पुरी वंदे भारत ट्रेन पर कल सोमवार की दोपहर कुछ बदमाशों ने पथराव कर दिया। उक्त घटना चक्रधरपुर रेल मंडल स्थित ओडिशा झारसुगुड़ा स्टेशन के पास की है।

पथराव की घटना में वंदे भारत ट्रेन के सी-1 कोच का शीशा टूट गया। वहीं पथराव की घटना के बाद से यात्रियों में दहशत फैल गई। जिसके बाद ट्रेन एस्कार्ट के आरपीएफ जवानों और कोच कंडक्टर ने यात्रियों को शांत कराया।

राउरकेला-पुरी वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की सूचना से चक्रधरपुर मंडल आरपीएफ समेत अन्य विभागों के अधिकारी परेशान रहें।

बताते चलें इससे पूर्व पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेस पर बदमाशों ने चक्रधरपुर मंडल में बांसपानी स्टेशन के पास पत्थरबाजी की थी। इससे थर्ड एसी कोच का शीशा टूटा था।

ट्रेन पर पत्थर फेंकने वालों की गिरफ्तारी या शिनाख्त नहीं हो सकी है। मालूम हो कि टाटानगर-बरहमपुर वंदे भारत ट्रेन में पहले खुर्दा मंडल में पथराव हुआ था। चक्रधरपुर मंडल की लाइन पर वंदे भारत, राजधानी, जनशताब्दी, गीतांजलि व साउथ बिहार एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों पर पत्थरबाजी हो चुकी है।

Share This Article