ट्रेन में शराब तस्करी पर RPF का एक्शन, सिवान में 11.64 लीटर विदेशी शराब जब्त

सिवान में ट्रेन से शराब तस्करी पर RPF की कार्रवाई, 11.64 लीटर विदेशी शराब बरामद, अज्ञात तस्करों पर केस दर्ज, उत्पाद विभाग जांच में जुटा।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RPF Siwan action : Railway Protection Force (RPF) ने बिहार के Siwan में बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन से विदेशी शराब की खेप बरामद की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टास्क टीम द्वारा की गई।

जानकारी के मुताबिक, गाड़ी संख्या 55102 मऊ-छपरा पैसेंजर ट्रेन के एक सामान्य कोच में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए टीम ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान 48 बोतल Officer’s Choice (180 ML) और 4 बोतल Royal Stag (750 ML) बरामद की गई।

जब्त शराब की कुल मात्रा 11.64 लीटर बताई जा रही है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 9 हजार रुपये है। बरामद सामान को आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है।

इस मामले में Bihar Prohibition and Excise Act के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिलहाल उत्पाद विभाग मामले की जांच कर रहा है और तस्करी से जुड़े लोगों की पहचान करने की कोशिश जारी है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।