रुपया 15 पैसे की गिरावट के साथ 82.48 प्रति डॉलर पर

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: Global Markets (वैश्विक बाजारों) में डॉलर (Dollar) के मजबूत होने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा (US currency) की तुलना में 15 पैसे की गिरावट के साथ 82.48 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

हालांकि, घरेलू शेयर बाजार (Domestic Share Market) में तेजी के रुख तथा विदेशी पूंजी की ताजा आवक के कारण रुपये की गिरावट पर कुछ अंकुश लगा।

15 पैसे की गिरावट के साथ 82.48 प्रति डॉलर पर बंद हुआ

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार (Interbank Forex Exchange Market) में रुपया 82.39 पर कमजोरी के साथ खुला और बाद में इसने 82.29 के उच्च स्तर और 82.49 के निचले स्तर को छुआ।

कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 15 पैसे की गिरावट के साथ 82.48 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 48 पैसे की उछाल के साथ 82.33 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर (Dollar) की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 110.86 पर था।

इधर, 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 203.01 अंक बढ़कर 59,959.85 अंक पर बंद हुआ।

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.91 प्रतिशत घटकर 96.08 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

शेयर बाजार (Share Market) के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 2,818.40 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

TAGGED:
Share This Article