… और यूक्रेन के 65 बंदियों को ले जा रहा रूसी प्लेन बीच में ही क्रैश, अब तक…

यूक्रेन (Ukraine) के 65 कैदियों (Prisoners) को लेकर जा रहा रूस का प्लेन (Russian Plane) अदलाबली से पहले ही क्रैश (Crash) हो गया है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Russian Plane Carrying Ukrainian Prisoners Crashes: यूक्रेन (Ukraine) के 65 कैदियों (Prisoners) को लेकर जा रहा रूस का प्लेन (Russian Plane) अदलाबली से पहले ही क्रैश (Crash) हो गया है।

‎मिली जानकारी के अनुसार रूस के रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि यूक्रेन के इन युद्धबंदियों को कैदियों की अदला-बदली समझौते के तहत यूक्रेन ले जाया जा रहा था।

प्लेन से यूक्रेन के 65 युद्धबंदियों को ले जाया जा रहा था

दुर्घटना के समय प्लेन में युद्धबंदियों के अलावा चालक दल के छह सदस्य और तीन अन्य लोग भी सवार थे। ‎मिली जानकारी के अनुसार रूस का प्लेन इल्यूशिन 2-76 मिलिट्री प्लेन यूक्रेन की सीमा से सटे इलाके बेलगोरोद में क्रैश हुआ है।

इस प्लेन से यूक्रेन के 65 युद्धबंदियों को ले जाया जा रहा था। रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया ‎कि दुर्घटना के समय प्लेन में युद्धबंदियों के अलावा चालक दल के छह सदस्य और तीन अन्य लोग भी सवार थे। बताया जा रहा है ‎कि रूस के इल्यूशिन 2-76 मिलिट्री प्लेन को सैनिकों, सामान, सैन्य उपकरण और हथियारों को लाने ले जाने के लिए डिजाइन किया गया। इ

स विमान की क्षमता 90 यात्रियों तक को ले जाने की है।

25 लोगों की मौत

दुर्घटना के संबंध में रूस के स्थानीय गवर्नर वयाचेस्लाव ग्लाडकोव (Viacheslav Gladkov) ने कहा कि कोरोचांस्की जिले में घटना हुई है और वह घटनास्थल पर जाकर इसका निरीक्षण करेंगे। हालां‎कि जांचकर्ता और आपातकर्मी पहले से ही घटनास्थल पर मौजूद हैं।

यहां गौरतलब है कि यूक्रेन की सीमा से सटे बेलगोरोड क्षेत्र पर हाल के महीनों में यूक्रेन से कई हमले हुए हैं। बीते साल दिसंबर में भी यहां एक मिसाइल हमला हुआ था, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई थी, जब‎कि अन्य जख्मी हो गए थे।

Share This Article