बिहारशरीफ में 20 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता वाले दही और लस्सी प्लांट का सीएम सम्राट चौधरी ने किया शिलान्यास

बिहारशरीफ में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 20 मीट्रिक टन क्षमता वाले दही-लस्सी प्लांट का शिलान्यास किया। उन्होंने बिहार में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और सुधा को अंतरराष्ट्रीय ब्रांड बनाने की योजना बताई।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने सोमवार को नालंदा के बिहारशरीफ में डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 20 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता वाले दही एवं लस्सी प्लांट, COMFED संचालित HPCL पेट्रोल पंप एवं सुधा कैफेटेरिया का शिलान्यास किया।

साथ ही 300 खुदरा विक्रेताओं के बीच डीप फ्रीजर वितरित किए। इसके साथ ही 8 पशु उठाव परिवहन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा पशुपालकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस मौके पर सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए 1 करोड़ लीटर प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

‘सुधा’ को अंतरराष्ट्रीय ब्रांड बनाने, नालंदा को प्रमुख डेयरी प्रोसेसिंग हब के रूप में विकसित करने, बकरी पालन को प्रोत्साहन देने हेतु अलग से फेडरेशन बनाने तथा प्रत्येक प्रखंड में प्रधानमंत्री पशु जन औषधि केंद्र स्थापित करने की दिशा में सरकार तेज़ी से कार्य कर रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।