झारखंड पहुंचे सरसंघचालक मोहन भागवत

डॉ. भागवत करीब 12 बजे तपस्विनी एक्सप्रेस से भुवनेश्वर से चलकर रांची जिले के हटिया स्टेशन पहुंचे

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत (Sarsanghchalak Dr. Mohan Bhagwat) चार दिवसीय प्रवास पर मंगलवार को झारखंड के रांची पहुंचे। इस दौरान वह लोहरदगा जिले में आयोजित संघ शिक्षा वर्ग (Union Education Class) में शामिल होंगे।

डॉ. भागवत करीब 12 बजे तपस्विनी एक्सप्रेस (Tapaswini Express) से भुवनेश्वर से चलकर रांची जिले के हटिया स्टेशन पहुंचे। उनके आगमन से पहले ही रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।

हालांकि उनको करीब 10.30 बजे पहुंचना था, लेकिन ट्रेन विलंब से पहुंची। रेलवे स्टेशन (Railway Station) से वह सड़क मार्ग से लोहरदगा के लिए रवाना हो गए।

डॉ. भागवत 19 मई को सुबह 9.30 बजे यहां से रांची जाएंगे

लोहरदगा जिले में स्थित शीला अग्रवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में संघ शिक्षा वर्ग का आयोजन किया गया है। डॉ. भागवत के आगमन के मद्देनजर यहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। डॉ. भागवत 19 मई को सुबह 9.30 बजे यहां से रांची जाएंगे और उसी दिन शाम को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (Birsa Munda Airport) से मुंबई के लिए रवाना होंगे।

उल्लेखनीय है कि संघ शिक्षा वर्ग संघ का सांगठनिक प्रशिक्षण शिविर (Organizational Training Camp) है। इसके प्रथम और द्वितीय वर्ष का प्रशिक्षण हर साल प्रांत अथवा क्षेत्र स्तर पर आयोजित किया जाता है।

Share This Article