प्रियंका के दौरे से पहले सहारनपुर में धारा 144 लागू

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सहारनपुर: सहारनपुर में जिला प्रशासन ने किसान पंचायत शुरू होने से पहले धारा 144 लगा दी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इस किसान पंचायत को संबोधित करने वाली हैं।

सहारनपुर के जिला मजिस्ट्रेट ने आगामी उत्सवों समेत विभिन्न कारणों का हवाला देते हुए एक आदेश जारी किया है।

इसमें कोविड-19 महामारी फैलने और राज्य में असामाजिक तत्वों द्वारा हिंसा करने की आशंका जताते हुए 5 अप्रैल तक के लिए यह प्रतिबंध लगाए हैं।

इस बीच प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार की सुबह देहरादून पहुंच चुकी हैं और सहारनपुर जा रही हैं।

यहां वह सबसे पहले शाकुंभरी देवी के मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी, इसके बाद किसान पंचायत को संबोधित करेंगी।

Share This Article