शोपियां में एक आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

शोपियां: शोपियां जिले के चेक चोलैंड क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच बुधवार सुबह शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है।

समाचार लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी है। माना जा रहा है कि एक या दो आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे हुए हैं।

 

शोपियां जिले के चेक चोलैंड क्षेत्र में सुरक्षाबलों को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली। पुलिस, सेना व सीआरपीएफ के जवानों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाशी का अभियान शुरू किया।

इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है।

मारे गये आतंकी की अभी पहचान नहीं हो पाई है। समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र में सुरक्षाबलों का अभियान जारी है।

Share This Article