श्रीनगर में पुलिस बस पर आतंकी हमला, 2 पुलिसकर्मी शहीद, 12 घायल

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

श्रीनगर: श्रीनगर के पंथाचौक के साथ लगते जेबन इलाके में सोमवार शाम को जम्मू-कश्मीर आर्म्ड पुलिस के जवानों को ले जा रही एक बस पर आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

इस हमले में पुलिस के दो जवान शहीद हो गए और कम से कम 12 जवान घायल हुए हैं। घायलों में दो जवानों की हालत गंभीर है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर आर्म्ड पुलिस की नौवीं बटालियन के जवान बस में सवार होकर जेबन इलाके से गुजर रहे थे।

इस दौरान इलाके में पहले से घात लगाकर बैठे आतंकियों ने उनपर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के जवान जब तक मोर्चा संभालते तब तक आतंकी मौके से भाग चुके थे।

श्रीनगर में पुलिस बस पर आतंकी हमला, 2 पुलिसकर्मी शहीद, 12 घायल

इस हमले में पुलिस के कम से कम 14 जवान घायल हो गए, जिनमें से चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

सभी घायलों को तुरंत श्रीनगर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल दो जवानों ने दम तोड़ दिया।

दो शहीद हुए जवानों में एक एएसआई और एक सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल शामिल है। वहीं इस हमले के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। तलाशी अभियान के दौरान हर वाहनों की कड़ी तलाशी ली जा रही है।

श्रीनगर में पुलिस बस पर आतंकी हमला, 2 पुलिसकर्मी शहीद, 12 घायल

आतंकियों के इस हमले में बस में सवार एएसआई गुलाम हसन, कांस्टेबल सज्जाद अहमद, कांस्टेबल रमीज अहमद, कांस्टेबल बिशम्बर दास, सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल संजय कुमार, सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल विकास शर्मा, कांस्टेबल अब्दुल माजिद, कांस्टेबल मुदासिर अहमद, कांस्टेबल रविकांत, कांस्टेबल शौकत अली, कांस्टेबल अरशद मोहम्मद, सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल शफीक अली, कांस्टेबल सतवीर शर्मा और कांस्टेबल आदिल अली घायल हो गए।

इनमें से एएसआई गुलाम हसन और एक सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शहीद होने वाले सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल का नाम अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

श्रीनगर में पुलिस बस पर आतंकी हमला, 2 पुलिसकर्मी शहीद, 12 घायल

Share This Article