झारखंड के इस महिला थाने की प्रभारी बनी श्वेता, कुल 6 पुलिस पदाधिकारियों का हुआ तबादला

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा दुमका: एसपी अंबर लकड़ा के निर्देशानुसार महिला थाना प्रभारी सहित छह पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया।

महिला थाना के नए थाना प्रभारी श्वेता कुमारी को बनाया गया।

महिला थाना प्रभारी एसआई वृंदावन सरदार को गोपीकांदर थाना का प्रभार दिया गया।

वहीं एसआई नवल किशोर पासवान को पुलिस लाईन से टोंगरा ओपी थाना प्रभारी बनाया गया है।

एसआई संजय कुमार को मसलिया थाना प्रभारी बनाया गया।

एएसआई करमा उरांव को काठीकुंड से शिकारीपाड़ा थाना भेजा गया। एएसआई कल्याणी देवी को रानेश्वर थाना से महिला थाना प्रतिनियुक्त किया गया।

Share This Article