खेल

स्मृति मंधाना, दीप्ति, ऋचा, रेणुका ‘ICC महिला T20 टीम ऑफ द ईयर’ में हुईं शामिल

नई दिल्ली: भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana), ऑफ स्पिन ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma), विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा और तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर को 2022 के लिए ‘ICC महिला T20 टीम ऑफ द ईयर’ में शामिल किया गया, जिसकी कप्तानी न्यूजीलैंड (New Zealand) की सोफी डिवाइन (Sophie Devine) को दी गई।

इस बारे में सोमवार को क्रिकेट की वैश्विक शासी निकाय ने जानकारी दी। वर्ष 2022 की ICC महिला टी20 टीम में अन्य खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया (Australia) की सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी, ऑलराउंडर एशलेग गार्डनर-तहलिया मैकग्राथ, पाकिस्तान की ऑफ स्पिन ऑलराउंडर निदा डार, इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन और श्रीलंका (Sri Lanka) की इनोका राणावीरा शामिल हैं।

भारत की उपकप्तान स्मृति को ICC महिला टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर और ICC महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर (ICC Women’s Cricketer of the Year) के लिए भी नामांकित किया गया है।

उन्होंने 2022 में बल्ले से धूम मचा दी थी। 33 की औसत और 133.48 की स्ट्राइक-रेट (Strike Rate) से 594 रन बनाए। उन्होंने वर्ष के दौरान 21 पारियों में पांच अर्धशतक लगाए।

स्मृति मंधाना, दीप्ति, ऋचा, रेणुका ‘ICC महिला T20 टीम ऑफ द ईयर’ में हुईं शामिल

नई गेंद लेने के बाद Sri Lanka के खिलाफ फाइनल में 4-0-7-0 शानदार स्पैल फेंका

उन्होंने बर्मिघम में राष्ट्रमंडल खेलों में दो अर्धशतक भी बनाए, जिससे भारत को क्रमश: पाकिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ इन दोनों मैचों में जीत हासिल करने में मदद मिली। वह महिला टी20 में वर्ष में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी के रूप में उभरीं।

उधर दीप्ति शर्मा ने 2022 में 29 विकेट लिए, जो महिला टी20 में किसी भी गेंदबाज द्वारा संयुक्त-तीसरा-उच्चतम प्रदर्शन है।

गेंद के साथ 18.55 की औसत से, दीप्ति ने केवल छह से अधिक की इकॉनमी (Economy) दर से गेंदबाजी की, जबकि वर्ष में 370 रन बनाए।

स्मृति मंधाना, दीप्ति, ऋचा, रेणुका ‘ICC महिला T20 टीम ऑफ द ईयर’ में हुईं शामिल

उन्होंने 136.02 के स्ट्राइक-रेट और 37 की औसत से रन बनाया, जो T20 में उनके करियर के स्ट्राइक रेट 106.39 से काफी अधिक था।

बांग्लादेश में महिला एशिया कप में उनके 13 विकेटों ने उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनाया। उन्होंने नई गेंद लेने के बाद श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में 4-0-7-0 शानदार स्पैल फेंका।

स्मृति मंधाना, दीप्ति, ऋचा, रेणुका ‘ICC महिला T20 टीम ऑफ द ईयर’ में हुईं शामिल

राष्ट्रमंडल खेलों और Asia Cup में शानदार रहा प्रदर्शन

2022 में, ऋचा टी20 में भारत के लिए एक असाधारण खिलाड़ी थीं। 18 मैचों में, उन्होंने 259 रन बनाए, 13 छक्के लगाए और मध्य क्रम में अविश्वसनीय प्रदर्शन किया।

उनका सर्वश्रेष्ठ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में ब्रेबॉर्न स्टेडियम में आया, जब उन्होंने केवल 19 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाए।

रेणुका, 2022 के लिए ICC महिला इमर्जिग क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए नामांकित खिलाड़ियों में से एक हैं।

स्मृति मंधाना, दीप्ति, ऋचा, रेणुका ‘ICC महिला T20 टीम ऑफ द ईयर’ में हुईं शामिल

उन्होंने 23.95 के औसत और 6.50 की इकॉनमी रेट से 22 विकेट लिए। वह साल भर में सात टी20 मैचों में आठ विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी लाइनअप के लिए खतरे की घंटी बनी रहीं।

राष्ट्रमंडल खेलों और एशिया कप (Asia Cup) में उनका प्रदर्शन शानदार रहा, उन्होंने 11 मैचों में केवल 5.21 की इकॉनमी से 17 विकेट चटकाए।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker