सबसे कम उम्र में ग्रैंडमास्टर बने अभिमन्यु

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बुडापेस्ट: न्यूजर्सी में रहने वाले भारतीय मूल के अभिमन्यु मिश्रा सबसे कम उम्र में शतरंज ग्रैंडमास्टर बने हैं।

इससे पहले ये रिकॉर्ड 12 साल, 7 महीने के सर्गेई कार्जकिन के नाम था। न्यूजर्सी में रहने वाले अभिमन्यु ने बुधवार के दिन ये रिकॉर्ड तोड़ दिया।

अभिमन्यु ने ये रिकॉर्ड 12 साल, 4 महीने और 25 दिन की उम्र में बनाने के साथ ही तोड़ा है।

अभिमन्यु ने ये जीत बुडापेस्ट में हो रहे वेजेर्केप्जो जीएम मिक्स टूर्नामेंट में हासिल की है।

इससे पहले कार्जकिन ने ये रिकॉर्ड 12 अगस्त, 2002 के दिन 12 साल और 7 महीने की उम्र में बनाया था।

अभिमन्यु ने 15 साल के ग्रैंडमास्टर लीओन ल्यूक मेंडोंका को हराकर सबसे कम उम्र में ग्रैंडमास्टर बनने का रिकॉर्ड बनाया है।

इससे पहले अभिमन्यु भारत के आर. प्रज्ञानानंद का रिकॉर्ड तोड़कर यंगेस्ट इंटरनेशनल मास्टर बने थे।

अभिमन्यु ने ये खिताब केवल दस साल, नौ महीने, बीस दिन की उम्र में हासिल किया था जबकि प्रज्ञानानंद ने ये रिकॉर्ड 10 साल, 10 महीने और 19 दिन में बनाया था।

इस मौके पर कार्जकिन ने भी अभिमन्यु को भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा है कि एक बेहतरीन करियर के लिए अच्छी शुरुआत है।

Share This Article