Instagram से सबसे अधिक कमाई करने वाले भारतीय हैं विराट, विश्व में नंबर -1 पर हैं रोनाल्डो

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली सोशल मीडिया के जरिये सबसे अधिक कमाई करने वाले भारतीय हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम Instagram पर विराट को 13 करोड़ से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। इसका खुलासा इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021 से हुआ है।

इस लिस्ट के अनुसार विराट को इंस्टाग्राम पर एक स्पॉन्सर्ड पोस्ट से 5 करोड़ रुपए मिलते हैं। उन्हें दो साल पहले एक पोस्ट के लिए करीब 1.35 करोड़ रुपए मिलते थे।

इस प्रकार दो साल में ही एक इंस्टाग्राम पोस्ट से उनकी कमाई तीन गुना बढ़ गई है। विराट अमीरों की इस सूची (रिचलिस्ट) के शीर्ष 20 में शामिल इकलौते भारतीय हैं। वो 19वें स्थान पर हैं।

इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021 में पहले पायदान पर पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। वो इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्पॉन्सर्ड पोस्ट के जरिए 11.9 करोड़ रुपए कमाते हैं।

रोनाल्डो के हाल ही में इंस्टाग्राम पर तीस करोड़ फॉलोअर्स हुए हैं। वो इस मुकाम को हासिल करने वाले पहले शख्स हैं।

रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर 20 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करने वाले भी पहले व्यक्ति थे।

सबसे ज्यादा फॉलोअर्स की लिस्ट में डब्ल्यूडब्लयू स्टार ड्वेन जॉनसन दूसरे स्थान पर हैं। उनके 24 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

इंस्टाग्राम से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की अगर बात करें, तो विराट चौथे स्थान पर आते हैं।

दूसरे नंबर पर अर्जेंटीन के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी और तीसरे नंबर पर ब्राजील के स्ट्राइकर नेमार हैं।

मेसी इंस्टाग्राम पर एक स्पॉन्सर्ड पोस्ट से 8.6 करोड़ रुपए कमाते हैं। वहीं नेमार को एक पोस्ट से 6.1 करोड़ रुपए मिलते हैं।

इस लिस्ट में शामिल शीर्ष 100 लोगों की बात करें तो विराट के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इसमें 27वें स्थान पर हैं। उन्हें एक पोस्ट के तीन करोड़ रुपए मिलते हैं।

Share This Article