अगले एक साल तक व्यस्त रहेगी भारतीय क्रिकेट टीम, जानें टीम के कार्यक्रम

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुबई: भारतीय क्रिकेट टीम का अगले एक साल का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहेगा। टीम इंडिया को इस दौरान काफी क्रिकेट खेलनी है।

भारतीय टीम को अगले माह 4 अगस्त 2021 से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसके बाद नवंबर 2021 में टी-20 विश्व कप खेला जाएगा।

भारतीय टीम नवंबर 2021 में न्यूजीलैंड के साथ दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज खेलेगी।

इसके बाद टीम इंडिया को दिसंबर 2021 से जनवरी 2022 के बीच दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाना है।

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज और तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी।

फरवरी 2022 से मार्च 2022 तक भारतीय टीम श्रीलंका के साथ तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज खेलेगी।

इसके बाद भारत को सितंबर 2022 से नवंबर 2022 तक 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करनी है। भारत को फिर नवंबर 2022 में बांग्लादेश के दौरे पर जाना है।

भारतीय टीम का कार्यक्रम इस प्रकार है

4 अगस्त 2021 से 14 सितंबर 2021 – भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज (5 टेस्ट) (होस्ट- इंग्लैंड)

19 सितंबर 2021 से 15 अक्टूबर 2021 – आईपीएल (यूएई)

17 अक्टूबर 2021 से 14 नवंबर 2021 – टी20 विश्व कप (यूएई)

नवंबर 2021 से दिसंबर 2021 – भारत और न्यूजीलैंड सीरीज (2 टेस्ट, 3 टी20) ( भारत)

दिसंबर 2021 से जनवरी 2022 – भारत और दक्षिण अफ्रीका सीरीज (3 टेस्ट, 3 टी20) (दक्षिण अफ्रीका)

फरवरी 2022 से मार्च 2022 – भारत और श्रीलंका (3 टेस्ट) ( भारत)

सितंबर 2022 से नवंबर 2022 – भारत और ऑस्ट्रेलिया (4 टेस्ट) ( भारत)

नवंबर 2022 – भारत और बांग्लादेश (2 टेस्ट) (बांग्लादेश)।

Share This Article