SRH के सहायक कोच कैटिच ने दिया इस्तीफा: रिपोर्ट

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के सहायक कोच साइमन कैटिच अपनी फ्रेंचाइजी से इस्तीफा दे दिया, क्योंकि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लंबे समय तक बायो बबल में नहीं रहना चाह रहे थे।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पिछले हफ्ते बेंगलुरु में हुई आईपीएल मेगा नीलामी के दौरान मौजूद थे।

क्रिकबज डॉट कॉम की एक रिपोर्ट में शुक्रवार को कहा गया कि ऑस्ट्रेलियाई साइमन हेल्मोट, जो पहले बिग बैश लीग (बीबीएल) की टीम मेलबर्न रेनेगेड्स के कोच थे, उन्होंने आगामी आईपीएल सीजन के लिए कैटिच की जगह एसआरएच के सहायक कोच के रूप में नियुक्त हुए हैं।

उन्होंने कहा, कैटिच को यहां ढाई से तीन महीने रहने की जरूरत होती, जिसमें आईपीएल से पहले के शिविर भी शामिल हैं और उन्हें लगा कि नियंत्रित बायो-बबल के अंदर रहना बहुत लंबा है। उन्होंने पारिवारिक मुद्दों के बारे में भी उल्लेख किया है और हम उन्हें फ्री करने के लिए सहमत हो गए हैं।

50 वर्षीय हेल्मोट 2012 और 2019 के बीच एसआरएच कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे और 2015 में कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) की ओर से ट्रिनबागो नाइट राइडर्स से भी जुड़े थे।

कैटिच ने दो महीने से भी कम समय पहले एसआरएच के सहायक कोच का पद संभाला था। वह कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के साथ भी जुड़े रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, पारिवारिक मुद्दों के कारण उन्होंने यूएई चरण से पहले आरसीबी छोड़ दी थी।

कैटिच, ऑस्ट्रेलिया के टॉम मूडी, वेस्टइंडीज के महान ब्रायन लारा, श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन और हेमांग बदानी के साथ दो दिवसीय आईपीएल मेगा नीलामी के दौरान मौजूद थे।

Share This Article