रांची गोशाला में होगा श्री कृष्ण गोपाष्टमी महोत्सव, तैयारी पूरी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: श्री कृष्ण गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन 12 नवम्बर को रांची गोशाला में होगा। तुलादान के साथ ही महोत्सव का शुभारंभ होगा।

कार्यक्रम सुबह श्री गणेश पूजन के साथ शुरू होगा। इसके बाद हवन होगा। गो पूजन और गो दर्शन रांची गोशाला प्रांगण में पूरे दिन चलता रहेगा।

इस संबंध में प्रमोद सारस्वत ने गुरुवार को बताया कि तुलादान सुबह से पूरे दिन चलता रहेगा।

मंत्री प्रदीप राजगढ़िया और संयोजक बसंत गौतम ने बताया कि गो पूजन के लिए शहर के आठ विभिन्न स्थानों पर गो माता के पूजन की व्यवस्था गोशाला की तरफ से रखी गई है।

गो माता आपके द्वार कार्यक्रम के लिए विभिन्न जगहों के लिए प्रभारी भी बनाए गए हैं। जिनके देखरेख में गो पूजन का कार्य संपन्न होगा।

Share This Article